नितिन लकड़े प्रजापत नगर इंदौर - जाति प्रमाण पत्र सुधार की जानकारी
नमस्कार, मेरा नाम नितिन लकड़े है और मैं इंदौर के प्रजापत नगर का रहने वाला हूँ। यह ब्लॉग मैंने अपने अनुभव साझा करने के लिए बनाया है।
नाम की गलती से होने वाली परेशानी
सरकारी कागजों में नाम की छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है। मेरे नाम में लकड़े शब्द को कई जगह लकाड़े लिख दिया गया था। इसी कारण मेरे बच्चों गीतिका और कर्मण्य के जाति प्रमाण पत्र बनने में देरी हुई।
मध्यप्रदेश में जाति प्रमाण पत्र कैसे सुधरवाएं ? अगर आपके प्रमाण पत्र में भी नाम गलत है तो आप यह काम कर सकते हैं।
पहला चरण - शपथ पत्र बनवाएं
आपको तहसील के पास से एक शपथ पत्र बनवाना होगा कि आपका सही नाम नितिन लकड़े है।
दूसरा चरण - आवेदन करें
एमपी ऑनलाइन या लोक सेवा केंद्र पर जाकर आरएस / ४३९ के तहत सुधार के लिए आवेदन दें।
तीसरा चरण - दस्तावेज लगाएं
आवेदन के साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी और स्कूल की अंकसूची लगाएं।
चौथा चरण - जाँच
पटवारी द्वारा जाँच के बाद तहसीलदार द्वारा नया प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
समग्र आईडी सुधारना क्यों जरूरी है ?
मध्यप्रदेश में सभी योजनाओं का आधार समग्र आईडी है। इसलिए समग्र आईडी में जो नाम आधार कार्ड में है, वही होना चाहिए।
मेरी सलाह है कि सबसे पहले अपनी समग्र आईडी को आधार के अनुसार सही करवाएं, फिर जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।
आशा है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको किसी भी सरकारी काम में मदद चाहिए तो आप कमेंट कर सकते हैं।धन्यवाद
नितिन लकड़े
प्रजापत नगर, इंदौर

Comments
Post a Comment